कैंसर में हल्दी का उपयोग कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:15

हल्दी का सत कैंसर कोशिकाओं को दे मात, जानें हल्दी के अन्य लाभ

हल्दी का सत आसानी से घुल कर ट्यूमर तक पहुंच जाता है और कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकता है।

हल्दी एक फायदेमंद जड़ी बूटी है। यह भारतीय व्यंजनों में सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक है। अमेरिकन केमिकल सोसायटी ऑफ जर्नल के मुताबिक, हल्दी में एंटीऑक्सीटेंड, एंटीवायरल, एंटीबायोटिक, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कई रोगों से लड़ने में मददगार हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, सी, के, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। यह सूजन, घाव, त्वचा की सेहत और मासिक धर्म की परेशानियों, अवसाद, पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं को कम करने में तो मदद करती है, लेकिन यह कैंसर की कोशिकाओं को भी खत्म करने में मदद करती है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ इलीनोइस में किया गया। इस अध्ययन में कहा गया है कि हल्दी का सत आसानी से घुल कर ट्यूमर तक पहुंच जाता है और कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हल्दी का चिकित्सा उपचार में काफी महत्व है। बिना पके मांस में रोगाणुओं को भी यह खत्म करने में कारगर है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि हल्दी से अलग किए जाने वाले और प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ करक्यूमिन कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने का एक प्रभावी एजेंट है।

यूनिवर्सिटी ऑफ इलीनोइस में एसोसिएट प्रोफेसर दीपांजन पान का कहना है कि अब तक करक्यूमिन का पूरा फायदा नहीं उठाया जा सका था क्योंकि यह पानी में पूरी तरह नहीं घुल पाता। पान के साथ काम करने वाले पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकर्ता संतोष मिश्रा ने कहा कि दवा देने के लिए यह जरूरी है कि वह पानी में घुलनशील हो अन्यथा यह खून के साथ मिलेगी नहीं। अमेरिका में यूटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं समेत अन्य शोधकर्ताओं ने प्लेटिनम की मदद से ऐसी प्रक्रिया तैयार की है जो करक्यूमिन की घुलनशीलता को संभव बनाती है।

हल्दी के फायदे और भी हैं
1 हल्दी खून को साफ करती है। शरीर में ऊर्जा का संचार करती है। हल्दी शरीर, खून और ऊर्जा तंत्र की सफाई करती है। शरीर की बाहरी सफाई करने के लिए नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और इस पानी से नहाएं। आपका शरीर दमकने लगेगा।

2 जिन्हें सर्दी अधिक होती है, उन्हें भी इसका उपयोग करने से लाभ होता है। नीम, काली मिर्च, शहद और हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें काफी फायदा होगा। 10 से 12 काली मिर्च कूट कर इसमें दो चम्मच शहद डाल दें। इसे रात भर भिगोकर रखें। सुबह उठकर इसमें हल्दी मिलाएं और काली मिर्च चबाते हुए खा लें।


3 कैंसर होने पर आपकी शरीर की कुछ कोशिकाएं आपके खिलाफ हो जाती हैं। समय-समय पर शरीर की सफाई करने से कैंसर से बचा जा सकता है। खाली पेट हल्दी का सेवन, शरीर की सफाई के लिए बहुत प्रभावशाली है। कैंसर होने के बाद हो सकता है कि यह प्रभावशाली न हो लेकिन हर सुबह सबसे नीम और हल्दी की गोलियां खाने से शरीर की सफाई अच्छे से होती है। इससे कैंसर की कोशिकाएं शरीर से बहार निकल जाती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info